MP: सनातन धर्म पर स्टालिन के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- 'जनता जल्द ही उदयनिधि को अनइंस्टॉल करेगी'

Jan Aashirwad Yatra: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का सतना में नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने सनातन धर्म पर विपक्षी गठबंधन के नेताओं की रणनीति पर बड़ा बयान दिया है। गृह मंत्री बोले 'भारत और सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस और उसके सहयोगियों का कल्चर है। हमारा धर्म सहनशील है इसलिए ये हमारे धर्म पर हमला करते रहते हैं। ये प्रहार किसी और धर्म के लिए बोलते तो सिर तन से जुदा हो गया होता।

गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'जल्दी ही देश के लोग स्टालिन को अनइंस्टाल कर देगी। ये I.N.D.I.A गठबंधन वाले भारतीय संस्कृति पर ही हमला कर सकते हैं। हमारा धर्म और हमारी संस्कृति ऐसा है कि हम बर्दाश्त कर लेते हैं और ये ऐसे कुछ लोग हैं जो हमारी संस्कृति को खत्म करने का काम कर रहे हैं।

Narottam Mishra

उसके खिलाफ काम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो भारत का अपमान करते है। कमलनाथ भी बोलते हैं कि ये महान भारत नहीं बदनाम भारत है। देश,धर्म और संस्कृति का अपमान कांग्रेसियों का कल्चर है।

गृह मंत्री डॉक्टर मिश्रा ने लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव सिर्फ मटन बनाना ही सिखा सकते हैं। राष्ट्र निर्माण तो मोदी,शाह और नड्डा ही सिखाएंगे।

तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बयान दिया था, सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि इसे खत्म कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।

सतना जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभाव पर उन्होंने कहा कि सतना जिले में व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। 2018 के चुनाव में भी विंध्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपार स्नेह दिया है और ये प्रेम हमे इस बार भी मिलेगा। जन आशीर्वाद यात्रा की विंध्य से शुरुआत होने से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी विंध्य को हमेशा नम्बर एक पर रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+