स्कूटर पर मां के साथ भारत भ्रमण दक्षिणामूर्ति पहुंचे मैहर, अब तक कर चुके हैं 70 हजार KM का सफर
Dakshinamurthy: अब तक, मां-बेटे की जोड़ी ने न केवल भारत में बल्कि नेपाल, भूटान और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों में मंदिरों में जाकर 70 हजार किलोमीटर की दूरी तय की है।

Dakshinamurthy: कर्नाटक के मैसूर निवासी दक्षिणामूर्ति कृष्णकुमार अपनी 73 साल की बुजुर्ग मां चौदारथना अम्मा को लेकर भारत भ्रमण पर निकले हैं। अब तक वह अपने पुराने स्कूटर से अपनी मां के साथ 70 हजार किलोमीटर का सफर कर चुके हैं। इस समय वह मध्य प्रदेश के मैहर शारदा देवी धाम पहुंचे हैं। जिन्होंने 73 वर्षीय बुजुर्ग मां का सपना पूरा करने सरकारी नौकरी छोड़ दी। और स्कूटर में समाईं पिता की यादें लेकर निकल पड़े भारत भ्रमण में।
दक्षिणामूर्ति कृष्ण कुमार रविवार को वृद्ध मां को पिता की स्कूटर में लेकर नागपुर के रास्ते मैहर पहुंचे। यहां उन्हें मां शारदा के दर्शन कराने के बाद भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट के लिए निकल पड़े। मैहर से सतना के बीच तमाम लोगों ने उनकी मुलाकात हुई।
उद्योगपति ने ऑफर की थी कार
दक्षिणामूर्ति ने बताया कि उन्होंने अब तक वह 70-72 हजार किलोमीटर का सफर इसी स्कूटर से तय किया है। बताया कि भारत भ्रमण की इच्छा मां और पिता दोनों की थी। लेकिन नौकरी व अन्य व्यस्तताओं के चलते उनका यह सपना तो पूरा नहीं कर पाया। इस बात का अफसोस है।

कृष्णमूर्ति ने बताया कि, भारत भ्रमण के दौरान एक उद्योगपति ने उपहार स्वरूप कार भेंट की थी, लेकिन मैंने स्कूटर से भारत भ्रमण का निर्णय लिया है। बताया, यह स्कूटर ने पिता ने दी थी, इसमें उनकी यादें जुड़ी हुई हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- मां का सपना पूरा करने को ठुकराई मोटी सैलरी वाली नौकरी, स्कूटर लेकर 61 हजार KM का सफर कर चुके हैं कृष्ण कुमार












Click it and Unblock the Notifications