Satna news : अवैध संबंध का राज खुलने के डर से बहू ने जेठ को उतारा मौत के घाट, खेत की झोपड़ी में गंडासे से काटा
सतना जिले में अवैध संबंध की जानकारी जेठ हो गई तो बहू ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला टूट गई और सारा सच उगल दिया।

कहते हैं कि लोग अपने गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश में कुछ ऐसा कर बैठता है कि पछतावा उन्हें बाद में होता है। लेकिन तब तक गुनाह पर पर्दा डालने की कोशिश में एक और अपराध का आरोपी बन बैठता है। कुछ ऐसा ही हुआ सतना जिले की एक महिला के साथ जिसकी अवैध संबंधों का राज उसके जेठ को पता चल गई थी। अवैध संबंध का पर्दाफाश होने के डर से महिला जेठ की कातिल बन बैठी।
आरोपी महिला ने खेत की झोपड़ी में सोते समय बुजुर्ग जेठ की गर्दन को गड़ासा से कपट डाला है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ऐसे खुले राज
इस घटना का खुलाशा तब हुआ जब पुलिस की जांच शुरु की और महिला के बयान दर्ज किये जिस दौरान आरोपी अपने ही बयान में उलझकर हत्या का राज उगल दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जों कि मृतक के सगे छोटे भाई की पत्नी है।

जानिए पूरा मामला
सतना जिले के ग्राम मोतीपुरवा में 18 दिसंबर को खेत के बीच बनी मढैया में 72 वर्षीय बुजुर्ग की खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। जानकारी दी गई कि जिस बुजुर्ग की हत्या हुई वह अविवाहित था और गांव में ही तीन भाइयों के साथ रहता था। पुलिस ने जब इस घटना की जांच शुरु की तो जानकारी लगी कि बुजुर्ग रात में खेत की रखवाली करता था और दिन में घर पर ही रहता था। घर में छोटे भाई की पत्नी भी रहती थी जबकि अन्य परिजन काम पर चले जाते थे। दिन के समय घर में अकेली महिला के पास आए दिन लोगों का आना जाना बना रहता था और महिला फोन पर व्यस्त रहती थी। मृतक जेठ को आरोपी महिला के अवैध संबंधों की बात का पता चल चुका था और उसने उसे रंगे हाथों कई बार पकड़ा भी था। ऐसे में जेठ ने महिला को हरकतें सुधारने की बात कही और हरकतों से बाज नहीं आने पर उसके पति को बता देंने की बात कही। आरोपी महिला को राज खुल जाने का डर सताने लगा और उसने मर्डर करने का प्लान कर डाला और रात के समय खेत में सो रहे जेठ की गर्दन में चारा काटने वाले गड़ासा से हमला कर हत्या कर दी।

ऐसे खुला राज
आरोपी के द्वारा किए गए हत्या का खुलाशा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी के परिवार वालों के सदस्यों के बयान दर्ज किये। पुलिस ने बेटी और महिला के बयान लिए तो अलग-अलग बयान सामने आए जिस पर पुलिस को शंका हुई और इसी शंका के आधार पर ना सिर्फ जेठ की मर्डर का राज खुला बल्कि वह गुनाह भी बेनकाब हो गए जिसमें पर्दा डालने के लिये उसने हत्या जैसा गुनाह किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। जिसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।












Click it and Unblock the Notifications