Satna news: मैहर में बम से नारायण त्रिपाठी के कटआउट का सिर धड़ से अलग, खौफनाक वीडियो वायरल
Satna news: भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने वाले मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के कटआउट से छोड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है।
किसी शरारतीतत्व ने पटाखा बम के जरिए पूर्व विधायक के कटआउट पुतले का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसका 5 दिसंबर को वीडियो वायरल होने के बाद तनाव की स्थिति बन गई।

नारायण के काफी संख्या में समर्थकों ने प्रदर्शन कर वीडियो का विरोध करते हुए इसे न केवल शहर की शांति व्यवस्था बाधित करने का प्रयास बताया बल्कि नारायण को मारने की भी संभावना जताई। मैहर पुलिस ने समय पर पहुंच कर न केवल हंगामा को शांत किया बल्कि अज्ञात के खिलाफ धारा 286, 506, 507, 426 और 427 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
चुनाव के बाद देवीजी रोड बंधा बैरियर के पास पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के आदमकद कट आउट पर पटाखा बम बांध कर विस्फोट किया। इससे कटआउट में बने नारायण त्रिपाठी के छाया चित्र का सिर धड़ से अलग हो गया।
वायरल वीडियो को खत्म, टाटा, बाय-बाय... जैसे गाने के साथ वायरल किया गया हैं। वहीं, वीडियो में लिखा गया है, कि समस्या खत्म हुई अब बजाओ ताली। पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के कट आउट को उड़ाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने से पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थकों में भारी आक्रोश है।
भारतीय जनता पार्टी ने यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो कि 21394 वोट से जीत गए। इस चुनाव में नारायण त्रिपाठी को मैहर की जनता ने पहले से सीधे चौथे नंबर पर लाकर रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications