MP News : सतना में BJP का गुस्सा फूटा, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में निंदनीय और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा की सतना इकाई ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ सतना मुख्यालय में शनिवार को प्रदर्शन किया।

Satna effigy of Pakistan Foreign Minister burnt

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के शर्मनाक बयान के खिलाफ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

मध्यप्रदेश के सतना शहर में भी सतना सांसद गणेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील स्तर पर भी जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान का विरोध करते हुए पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Satna effigy of Pakistan Foreign Minister burnt

सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि आतंकी देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया के नेता व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है। बिलावल भुट्टो ने गलत शब्द का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात का कसाई कहा है। बीजेपी पूरे देश में इसकी निंदा करती है। जब पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी की तरफ देख रही है, ऐसे में एक वैश्विक नेता के विरुद्ध टिप्पणी करना बिलावल भुट्टो के मानसिक दिवालियापन का द्दोतक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक बयान देने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ भारत में गुस्से का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+