Satna News: मैहर के कुंजन तलैया के पास कई हिस्सों में मिला नर कंकाल, पुलिस ने जताई ये आशंका
Satna News: मैहर शहर के अरकन्डी क्षेत्र में कुंजन तलैया के पास शुक्रवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुंजन तलैया की झाड़ियों के बीच नर कंकाल देखा गया। यह मानव कंकाल अलग-अलग टुकड़ों में मिला है।
जिसके पैर सहित कुछ अंगों की हड्डियां थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रिक कर लिए है। पुलिस ने पंचनामा कर युवक के कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई।

जिस स्थान पर नर कंकाल पड़ा था ,वहां आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई थी। सड़-गल चुके शव के अस्थि पंजरों के अलावा वहां आसपास कोई और ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे मृतक के बारे में कोई पहचान मिल सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नर कंकाल किसका है।
पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि नरेश चौधरी 35 साल पिछले 2 महीने से अरकंडी क्षेत्र से लापता है। वह डी.जे का काम करता था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कंकाल उसका भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications