Satna news : प्रेमिका को किसी और से हो गया प्यार, प्रेमी ने दी ऐसी सजा कि सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रेमिका को किसी और से प्यार हो गया तो इस बेवफाई से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के रुमाल से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी। और फिर वही शव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पागल प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

lover punished lover satna

लड़की उसे सिर्फ एक दोस्त समझती थी और उससे हर बात शेयर करती थी। लेकिन लड़का उससे दीवानगी की हद तक एकतरफा प्यार करता था। जब लड़की को दूसरे लड़के से प्यार हो गया तो आरोपी ने उसकी हत्या की प्लानिंग बना ली और घुमाने के बहाने ले जाकर प्रेमिका की ही रुमाल से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना मध्य प्रदेश सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के कठवरिया जंगल की है। 11 दिसंबर को आरोपी ने लड़की की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आज घटना का खुलासा किया है।

11 दिसंबर को मिली थी लाश

11 दिसंबर को मिली थी लाश

सतना जिले के बरौंधा थाना एरिया के अंतर्गत कठवरिया के जंगल में बीते दिन 11 दिसंबर को एक 22 साल अज्ञात युवती का शव बरामद किया था, जिसके बाद पुलिस मृतिका युवती की पहचान में जुट गई, जिसके बाद युवती की पहचान आरती प्रजापति के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के ग्राम पिपरौधा के निवासी थी, इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम पंचनामा कार्यवाही की, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आएगी युवती की गला दबाकर हत्या की गई है।

प्रेमी ने की हत्या

प्रेमी ने की हत्या

पुलिस लड़की की हत्या के संदेह में आरोपी की तलाश में जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रमोद साहू नामक युवक उम्र 23 साल निवासी ग्राम मौदहा नई बस्ती फतेहपुर जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश को शक के आधार पर पकड़ा, जब पुलिस ने प्रमोद साहू से कड़ाई से पूछताछ की तो प्रमोद ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया कि मैं आरती प्रजापति को पिछले 4 सालों से जानता हूं, और उसे मैं बेहद प्यार करता था।

प्रेमी नेनए प्रेमी की मोबाइल में देख ली थी फोटो

प्रेमी नेनए प्रेमी की मोबाइल में देख ली थी फोटो

आरोपी प्रमोद ने बताया की लड़की को 4 वर्षों से जानता था।दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। पिछले 4 महीने से लड़की सही तरीके से बात नहीं कर रही थी। आरोपी को लगा की लड़की के जिंदगी में कोई और लड़का आ गया है। आरोपी प्रेमी प्रेमिका के मोबाइल में नए प्रेमी के साथ फोटो देखी थी। आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका को समझाया था कि उस लड़के का साथ छोड़ दें। लेकिन पुराने प्रेमी की बात नहीं मानी, तब 8 दिसंबर की रात आरोपी ने समझाने और ना मानने पर हत्या की योजना बना डाली।

प्रेमिका के रुमाल से की हत्या

प्रेमिका के रुमाल से की हत्या

आरोपी योजना बनाने के बाद 9 दिसंबर को अपनी मोटरसाइकिल पर पत्थर लेकर लड़की को मोदहा बस स्टैंड से मोटरसाइकिल पर बैठाकर बुंदेलखंड हाईवे एनएच-34 के रास्ते अतर्रा से नरैनी से होते हुए कलिंजर होते हुए कठवारिया हनुमान मंदिर के पास पहुंचा और काफी देर समझाया ना समझने पर मृतक के रुमाल से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी फिर वही छोड़कर वापस आ गया।

लड़की हरियाणा के कंपनी में करती थी नौकरी

लड़की हरियाणा के कंपनी में करती थी नौकरी

मृतिका हरियाणा में रहती थी और एक दवा कंपनी में नौकरी करती थी। वहां से वह छुट्टी पर 2 दिसंबर को पिपरौंधा आई थी। गत 9 दिसंबर को वह घर से मंदिर जाने के लिए कह कर निकली थी लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+