Satna news: नवजात शिशु को अस्पताल में छोड़कर फरार हुई मां, बच्ची की हालत नाजुक
Satna News : मां एक ऐसी योद्धा होती है, जो अपने बच्चों को हर मुश्किल से बचाती है। लेकिन आज के जमाने में कुछ महिलाओं की घिनौनी हरकतें इंसानियत को शर्मसार कर देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सतना जिला अस्पताल से सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे अस्पताल में छोड़कर कर फरारा हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने हैरान करने वाली घटना की जानकारी पुलिस को भी दी है।
जानिए पूरा मामला
जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक गर्भवती महिला बेटी को जन्म देने के बाद फरार हो गई है। अस्पताल के फाइल में महिला का नाम सरस्वती पत्नी गोलू कोरी उम्र 22 वर्ष हटा निवासी जिला दमोह दर्ज है। वह 8 नवंबर को अपनी मां यशोदा के साथ जिला अस्पताल में एडमिट हुई थी। उसने यहां 1 बेटी को जन्म दिया था।
जन्म के बाद डॉक्टरों ने जानकारी कि बच्ची स्वस्थ्य नहीं थी, उसे एसएनसीयू वार्ड में एडमिट कराया जा रहा है। मां को मैटरनिटी वार्ड में ही भर्ती किया गया था। 16 नवंबर को जब अस्पताल के डॉक्टरों को बच्ची की मां को देखने वार्ड में पहुंचा तो वह नहीं मिली।
जन्म देने के बाद मां हो गई थी फरार
जिला अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा जांच करवाई गई तो पता चला प्रसूता 10 नवंबर को ही अपनी मां के साथ अस्पताल से भाग गई है। जबकि उसे पता था कि उसकी बच्ची अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में एडमिट है।
एसएनसीयू प्रभारी डॉ. विजयेता राजपूत के अनुसार
डॉक्टर राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया गर्भवती महिला के साथ यशोदा नामांक एक महिला भी थी, जिसने गर्भवती को अपनी बेटी सरस्वती बताया था। सामान्य प्रसव से जन्मी बच्ची का वजन सिर्फ 1 किलो 300 ग्राम था, इसलिए बालिका को चिकित्सा वार्ड में रखा गया था।
महिला 10 नवंबर को डिस्चार्ज हो गई थी। उसने उस समय अपने पास कोई डॉक्यूमेंट न होने की जानकारी देकर छुट्टी टिकट लिया और एसएनसीयू में अपनी बेटी को छोड़ कर चली गई। तब से अब तक बच्ची के माता-पिता अथवा परिजन का कोई भी सदस्य उसकी जानकारी लेने नहीं आया है। डॉ. राजपूत ने जानकारी दी कि इसकी सूचना सिविल सर्जन तथा अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई है।
यह भी पढ़ें - Rewa news : अस्पताल में जन्म देने के बाद नवजात को छोड़ फरार हो गयी नाबालिग मां