Satna News : चोरी के शक में युवक को जंजीरों से बांधकर पिटाई

Satna news : जिला अस्पताल में बच्चा और मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को पेड़ पर जंजीर से बांधकर पीटा गया। युवक को न केवल पीटा गया बल्कि मरीजों के परिजनों ने उससे कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई। हालांकि घटना की शिकायत थाना तक नहीं पहुंची। करीब ये 2 घण्टे तक युवक जंजीर में बांधा रहा। बाद में युवक को छोड़ दिया गया। जंजीर से छूटते ही युवक भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीते 2 दिनों से यह युवक मेटरनिटी विंग में घूम रहा था। कभी वह किसी नवजात को छूता तो किसी के मोबाइल को उठाकर देखने लगता। लोगों को उसका आचरण संदिग्ध लगा। आरोप है कि आज जब वह वार्ड में गया तो उसने टिकरिया ढोला निवासी एक महिला के नवजात और मोबाइल को उठा लिया। बस फिर क्या था लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। लोगों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की और फिर जंजीर से बांध दिया।

satna news

इस बीच पुलिस को फोन किया गया मगर पुलिस 2 घंटे तक अस्पताल नहीं पहुंची तमाशबीनों का जमघट लग गया। युवक गिड़गिड़ाता रहा कि वह चोर नहीं है। कुछ लोगों की समझाइश के बाद युवक को जंजीर से मुक्त किया गया‌। जंजीर से छूटते ही वह मौके से भाग खड़ा हुआ।

उधर पकड़े गए युवक का कहना है कि अस्पताल के बाहर चाय बेचने वालों ने उससे कहा था कि वह अस्पताल में चाय पहुंचाएगा तो उसे खर्च पानी के लिए 10-05 रुपए मिल जाएंगे। इसी लिए वह अस्पताल में जाता था। लोगों ने उसे चोर समझ कर पकड़ लिया और मारपीट कर जंजीर से बांध दिया। उसने कहा वो बच्चे क्यों चोरी करेगा,उसे आखिर कहां बेचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+