Satna news : धारकुंडी जंगल में ग्रामीण को खूंखार भालू ने नोच डाला, बमुश्किल बची जान
Satna news : जिले के जंगली इलाकों में जंगली जानवरों की लगातार बढ़ती तादाद लोगों के लिए समस्याओं का सबब बनती जा रही है। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े इलाके में बाघ और तेंदुए की आमद से इंसानों के बीच दहशत का माहौल है। वन्य प्राणिय लोगों पर हमले करने से भी बाज नहीं आ रहे। सोमवार को जिले के धारकुंडी इलाके में भालू के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार मझगवां वन क्षेत्र अंतर्गत धारकुंडी के जंगल में भालू ने एक ग्रामीण पर सोमवार को हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके चेहरे और सिर सहित शरीर के अन्य जगह में गहरे घाव लगे हैं। गायल ग्रामीण को पहले बीरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल सतना भेज दिया।
घायल जीवन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मड़वा पाथर पहाड़ क्षेत्र से घर जा रहा था। तभी जंगल में कहीं बैठे छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने उसे झपट लिया और अपने पंजों से उस पर हमला करने लगा। जीवन ने आगे बताया कि कुछ देर तक तो उसे कुछ समझ ही नहीं आया। फिर उसने भालू के शिकंजे से छूटने का प्रयास करने लगा। काफी कोशिश के बाद जैसे ही भालू का पकड़ ढीला पड़ा, जीवन दौड़ पड़ा और जोर-जोर से सोर मचाना शुरू कर दिया। जीवन की जान तो बच गई, लेकिन भालू ने उसके शरीर को बुरी तरह घाव कर दिया।
वहीं मामले के बाद ग्रामीणों में भालू को लेकर दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले के बाद जंगल में निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications