IPS विदिता डागर की अनूठी पहल, स्कूल-कॉलेजों में लगाई 'बेटी की पेटी,' छात्राएं कर सकेंगी अपनी शिकायतें

IPS Vidita Dagar: मध्य प्रदेश के सतना जिले की नागौद एसडीओपी विदिता डागर ने बेटियों के लिए 'बेटी की पेटी' की शुरूआत की है। इसके माध्यम से बेटियां अपनी समस्याएं लिखकर प्रशासन को बता सकेंगी।

नागौद एसडीओपी IPS विदिता डागर ने बेटियों की सुरक्षा के लिए शुरुआत की है। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर सीएम राइस स्कूल में बेटी की पेटी का शुभारंभ किया है। महिलाएं और लड़कियां बिना थाना में जाए, बेटी की पेटी में चिट्ठी डालकर शिकायत कर सकेंगी।

IPS Vidita Dagar daughter s box 2

नागौद एसडीओपी आईपीएस विदिता डागर के द्वारा लगातार महिला बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम और समय-समय पर जन जागरूकता सिविर लगाकर समझाने का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में नागौद एसडीओपी कार्यालय अंतर्गत आने वाले सभी थाने अंतर्गत स्कूलों में लगाई जायेगी बेटी की पेटी,नागौद एसडीओपी IPS विदिता डागर की नई पहल चर्चाओं में है।

IPS विदिता डागर के नेतृत्व में नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्या के निराकरण हेतु महिला दिवस के अवसर पर सीएम राइस स्कूल नागौद में बेटी की पेटी का शुभारंभ किया गया है।

'बेटी की पेटी' का उद्देश्य

बेटी की पेटी का मुख्य उद्देश्य उन बालिकाओं और महिलाओं के लिए है। जो अपने से संबंधित समस्याओं दुर्व्यवहार को परिजनों को बताने में संकोच करती हैं। इस पेटी के माध्यम से नि:संकोच होकर अपनी समस्याओं को बता सकेंगी, जिन्हें पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ निराकरण कार्यवाही की जाने की बात एसडीओपी ने कही है।

एसडीओपी ने कहा इस प्रयास से बिना किसी दबाव में आए स्वतंत्र एवं भय मुक्त होकर अपनी पढ़ाई एवं कार्य कर बच्चियां और महिलाएं कर सकेंगी। उक्त पेटी प्रत्येक 15 दिन के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा 'बेटी की पेटी' को खोला जाएगा और समस्या का निराकरण किया जाएगा तथा शिकायतकर्ता को गोपनीय रखा जायेगा।

एसडीओपी IPS विदिता डागर ने कहा

IPS Vidita Dagar daughter s box 2

IPS विदिता डागर द्वारा बताया गया की बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टि से बेटी को पेटी की अनूठी पहल की शुरुआत की गई है इस पहल का धीरे धीरे विस्तार होगा अन्य स्कूलों कॉलेजों में भी बेटी की पेटी को स्थापित किया जाएगा इस पहल से महिलाओं और बच्चियों के प्रति बढ़ते हुए अपराधों में भी कमी आएगी व महिलाएं भय मुक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगी जिससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास का भाव जागृत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+