Mukundpur White Tiger Safari: मुकुंदपुर में बढ़ा सफेद बाघों का कुनबा, पिंजरे से निकलते ही 'टीपू' ने लगाई छलांग

Mukundpur White Tiger Safari: सतना जिले के मुकुंदपुर हाई टाइगर सफारी को 3 साल बाद येलो टाइगर के बदले सफेद बाघ टीपू मिल गया है। मुकुंदपुर में अब सफेद बाघों की संख्या 3 हो गई है।

महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू सेंटर में अब तक रघु व सोनम ही थे। व्हाइट टाइगर टीपू को जू के बाड़े में रखा गया है। सेहत की जांच के एक हफ्ते के बाद उसे मुकुंदपुर सफारी में छोड़ा जाएगा। टीपू 8 वर्ष 5 महीने 16 दिन का है।

Mukundpur White Tiger Tipu

दिल्ली में उसे सैलानी प्रेमी माना जाता था। बता दें, मुकुंदपुर हाई टाइगर सफारी हरि का जन्म 2017 में हुआ था। मां की मौत के बाद जंगल में शिकार न कर पाने पर उसे बांधवगढ़ लाया गया। उसे छोड़ने टीम 31 अगस्त को गई थी।

मुकुंदपुर की पांच सदस्यीय टीम 860 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली से व्हाइट टाइगर टीपू को लेकर लौटी। टीपू जू के एक नंबर बाड़े में रखा गया है।

महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू के प्रबंधन एसएस सेंद्रयाम ने जानकारी दिखाई कि दिल्ली प्राणी उद्यान से व्हाइट टाइगर टीपू को टाइगर सफारी मुकुंदपुर से भेजे गए बंगाल टाइगर हरी के बदले लाया गया है। टाइगर की उम्र 8 साल 4 महीने 16 दिन की है। अब टाइगर सफारी में सफेद बाघों की संख्या दो एवं एक बाघिन है जिसकी देखरेख टाइगर प्रबंधन द्वारा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+