MP News: आर्थिक तंगी से मौत के बाद पहुंचा प्रशासन, विकलांग बेटी ने कहा, पहले मदद मिलती तो जिंदा होते पापा
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने 20 हजार नकद और रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से अनुष्का को 25 हजार रुपये का चेक सौंपा।

Recommended Video
सतना शहर में आर्थिक तंगी के चलते दिव्यांग बेटी के इलाज सहित परिवार का गुजर बसर करने में लाचार पिता ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने के बाद सवालों में घिरने पर जिला प्रशासन के अधिकारी मदद के लिए पहुंचे।
प्रशासन ने दावा किया कि दिव्यांग छात्रा अनुष्का की आगे की पढ़ाई और प्रोत्साहन के लिए सहयोग किया जा रहा है। फरवरी से दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी स्वीकृत की गई है। इस पर पिता को खो चुकी दिव्यांग बेटी ने कहा अगर कुछ दिन पहले प्रशासन हमारी गुहार सुन लेता तो पिता आज हमारे पास जिंदा होते। बुधवार को रेडक्रास सोसाइटी ने दिव्यांग अनुष्का को 50 हजार रुपए की राशि दी। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने 25 हजार रुपए की मदद सौंपी।
मदद करने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी पहुंचे। उन्होंने 20 हजार नकद और रीवा रेडक्रास सोसाइटी की ओर से अनुष्का को 25 हजार का चेक सौंपा।
बताते चलें कि कि 2017 में एक्सीडेंट में प्रमोद की बेटी अनुष्का का पैर टूट गया था। उसके इलाज में मकान और दुकान बेच दिए। इसके बाद भी ठीक नहीं हुई तो प्रमोद ने मंगलवार रात रेल ट्रैक से कटकर जान दे दी थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications