Satna News: सतना में धूमधाम से मनी होली, अफसरों ने एक दूसरे पर उड़ाए रंग-गुलाल
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। सभी लोग होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। कलेक्टर बंगले पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
सतना कलेक्टर बंगले में कलेक्टर अनुराग वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ होली खेली। कलेक्टर वर्मा, उनकी पत्नी और जुड़वा बेटियों ने सभी को रंग-गुलाल लगा कर मिठाई खिलाई और होली की शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने हमेशा की तरह कलेक्टर बंगले में जमकर मौज मस्ती की। होली के गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर हर किसी के कदम थिरके।
होली की धूम सांसद गणेश सिंह के निवास एवं संसदीय कार्यालय में भी मची। होली मिलन समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। सांसद ने सब का मुंह मीठा कराया और पर्व की शुभकामनाएं दी।

शहर के हर गली-मोहल्ले में होली की मस्ती में झूमते होरियारों की टोलियों ने धमाल किया। रंग गुलाल की बौछारों के बीच म्यूजिक-डांस-मस्ती का रंग भी नजर आया। प्राइवेट कॉलोनियों और टाउनशिप में भी होली पर आयोजन किए गए।












Click it and Unblock the Notifications