MP: मां शारदा की नगरी में अधर्म, दरिंदगी के बाद बच्ची को दांतों से नोचा, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मैहर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची को पहाड़ी क्षेत्र पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को लेकर सीएम शिवराज ट्वीट कर दुख जताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी है।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब खून से लथपथ होकर नाबालिग शुक्रवार सुबह अपने घर पहुंची। जहां पर उसके परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे।

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मैहर मां शारदा प्रबंध कमेटी के 2 कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो अच्छी की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच कर चल रही है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा मैहर में बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को आदेश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है । प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित की व्यवस्था की जाए । कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम् कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications