Satna News: सतना में हुआ बड़ा हादसा, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बच्चों से भरी बस पलटी

Satna accident News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस हादसा हो गया है। यहां आजादी का जश्न मनाने स्कूल जा रहे बच्चों की मिनी बस रास्ते में ही पलट गई है।

इस हादसे में करीब 14 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नागौद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे में एक बच्चे के चेहरे पर चोट आई है, जबकि एक के कंधे में फ्रैक्चर की आशंका है। बाकी बच्चों को मामूली चोट आई है।

Independence Day Accident Satna

जानकारीमुताबिक घटना जसो थाना क्षेत्र के ग्राम अदर्शी के पास की है‌। यहां बाल ज्ञान मंदिर स्कूल के बच्चों को लेकर एक मिनी बस जा रही थी। सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर उत्साहित थे। इस दौरान परसमनिया पहाड़ के ग्राम गुढा के पास अचनाक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है।हादसे में करीब 14 बच्चे घायल हो गए है।

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बस ऐसी अनियंत्रित हुई कि पूरी की पूरी पलट गई। वहीं ये हादसा कैसे हुआ अब तक इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हादसे की जानकारी जसो थाना पुलिस को भी दी गई। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, SDM एपी द्विवेदी और नागौद थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों का हाल-चाल जाना। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बच्चों को लड्डू और समोसे भी खिलाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+