Satna News: बेटे की गैरहाजिरी में ससुर करता था छेड़छाड़, विरोध करने पर नहीं माना तो बहू ने दे दी खौफनाक सजा
Satna news: सतना जिले में ससुर की हत्या के मामले में बहू को गिरफ्तार किया गया है। ससुर की बुरी नीयत से परेशान होकर हत्या की गई थी। बहू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना को चोरी का रूप दे दिया था।

Recommended Video

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बहु ने अपने मनचले ससुर को खौफनाक सजा दी। बहु ने डंडे से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में मृतक ससुर के जनेऊ को चाकू से काट कर पेटी की चाभी निकाली और सामान बिखरा दी, ताकि लोगों को ये सब चोरों का किया धरा लगे। लेकिन इतनी सब योजना बनाने के बावजूद वह बच नहीं पाई।
सतना पुलिस ने कोटर थाना क्षेत्र के सेमरी मोहनिया गांव में 65 वर्षीय चंद्रभान द्विवेदी के हत्या के आरोप में मृतक की छोटी बहू 26 वर्षीय नेहा द्विवेदी पति मनीष द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा, चाकू, पेटी की चाभी और साड़ी बरामद कर ली है।
सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता प्रेस वार्ता में बताया तीन जून को सुबह सेमरी गांव में चंद्रभान द्विवेदी की लाश खून से सनी हुई बिस्तर पर बरामद हुआ। घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था और मृतक की पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। चर्चा सामने आई थी कि मृतक के घर से 40 हजार रुपए की नगदी भी गायब थी। वारदात देख कर संदेह जताया गया कि चोरों ने चोरी के दौरान चंद्रभान की हत्या कर दी।
ख्याति मिश्रा डीएसपी हेडक्वार्टर
ने अलग-अलग टीमों के साथ वारदात की जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे।पुलिस को घटनास्थल के दौरान मृतक की छोटी बहू नेहा के कमरे के पर्दे में खून लगा मिला लेकिन बहू ने जांच में घटना के बारे में किसी तरह की जानकारी से बचती रही। लिहाजा पुलिस ने नेहा से दोबारा पूछताछ की। पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो नेहा टूट गई और उसने वारदात की कहानी बयान कर दी।
आरोपी नेहा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति मनीष पुणे में नौकरी करता है। वह यहां अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ रहती है। उसका कमरा मृतक के पास ही है जहां मृतक भी सोता था। पति के प्रदेश जाने पर ससुर बुरी नजर रखता था। वारदात की रात लगभग 4 बजे वह बाहर जाने के लिए उठ कर अपने कमरे से बाथरूम के लिए निकली थी। उस समय चंद्रभान जाग रहा था। जब वह वापस अपने रूम में जाने लगी तो ससुर ने उसकी कलाई पकड़ कर बिस्तर पर खींचने लगा। किसी तरह से अपने आप को छुड़ा कर उसने मोटे लकड़ी का डंडा उठाकर ससुर के सिर पर तब तक मारती रही जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। चोरी का रूप देने के लिए। बाद में उसके जनेऊ को चाकू से काट कर पेटी की चाभी निकाल ली और सामान बिखरा दी। लेकिन इतनी सब योजना बनाने के बावजूद वह पुलिस से बच नहीं सकी।












Click it and Unblock the Notifications