Satna News: अंडा पार्टी में 20 रुपये को लेकर हुई तकरार, छोटे ने बड़े भाई के साथ कर दिया खौफनाक कांड
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में अंडा पार्टी में 20 रुपये को लेकर खासा बवाल हो गया। इसके बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहनी में रहने वाले शिवलाल रावत के साथ उसके रिश्ते के भाई बबलू रावत ने मारपीट की। बबलू ने पहले शिवलाल को अंडा पार्टी दी और फिर डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। मारपीट में बबलू का साथ उसकी मां ने भी दिया।

बताया जा रहा है कि बबलू रावत ने अंडे खाने के लिए लोगों को दावत दी थी जिसमे उसने शिवलाल को भी बुलाया था। खाने के बाद जब शिवलाल जाने लगा तो बबलू ने उससे अंडों के 20 रुपए देने के लिए कहा। उसने कहां की पार्टी फ्री की नहीं थी, अंडों के 20 रुपये देने पड़ेंगे।
Recommended Video
शिवलाल के पास उस समय जेब में पैसे न होने की जानकारी देते हुए बबलू से कहा कि वह 2-3 दिनों में पैसे दे देगा। हालांकि बबलू तत्काल पैसे लेने की जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान नोंकझोंक के बीच बबलू की मां भी वहां आ गई। मां-बेटे ने शिवलाल के सिर पर डंडा मार दिया। अंडे की दावत में डंडे चलने की इस घटना की शिकायत रामनगर थाना पुलिस से की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications