Satna News: अवैध मीट की दुकानों पर गरजा बुलडोजर, 25 से अधिक दुकानों को किया ध्वस्त
एसडीएम नीरज खरे ने बताया कि खुले में मांस-मछली बिक्री बंद कराए जाने के संबंध में कई बार जनता की तरफ से मांग की जाती रही है। दुकानदारों के लिए मीट मार्केट की व्यवस्था है, इन्हें वहीं दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
Satna News: सतना शहर में मानक विहीन और बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर बुलडोजर गरजा। निगमायुक्त अभिषेक गेहलोत के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता की टीम ने शहर में गश्त की। इस दौरान मीट की जो दुकानें खुली मिली उनका सामान जब्त करते हुए दुकानों ध्वस्त कर दिया गया।
अतिक्रमण दस्ते ने खूथी राजेन्द्र नगर, सिंधीकैंप और पतेरी रोड़ में गुमटियों में खुली दुकानों को जब्त करते हुए उठा लिया। जिन दुकानदारों ने स्थायी निर्माण कर रखे थे उनकी दुकानों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया।

अतिक्रमण दस्ते ने 25 से अधिक दुकानें ध्वस्त करते हुए सड़क से हटाया। इस दौरान कुछ स्थानों पर विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने दुकानदारों की नहीं चली। अवैध दुकानें बंद कराने के दौरान एसडीएम नीरज खरे, सीएसपी महेन्द्र सिंह, तहसीलदार मनोज सोनी, कोलगवां व सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नगर निगम की टीम के साथ मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications