Video: चुनावी चर्चा में नेताजी कर रहे थे गाली गलौज, मतदाता ने जड़ दिया थप्पड़, वीडियो खूब हो रहा वायरस
Satna News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब नतीजों का इंतजार है। तीन दिसंबर को रिजल्ट आएगा। परिणाम से पहले चुनावी चर्चा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सियासी बहस इतनी बढ़ गई कि ग्रामीण मारपीट पर उतारू हो गए।
यह वायरल वीडियो मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़वार गांव का है, जो 17 नवंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में ग्रामीणों के बीच बैठे दो लोग चुनावी विषय पर बहस कर रहे हैं। दोनों की बहस गाली गलौज में बदली और दोनों मारपीट करने पर उतारू हो गए।

गनीमत रही कि गांव वाले मौके पर मौजूद थे और दोनों को पकड़ लिया। इस घटनाक्रम में अब तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन पूरा घटनाक्रम किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद साफ होगा की मध्य प्रदेश की सत्ता और अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक की बागडोर किस पार्टी के हाथ में होगी।












Click it and Unblock the Notifications