Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह ने मैहर मंदिर में विधि विधान से की मां शारदा की पूजा, सतना को देंगे बड़ी सौगात
गृह मंत्री अमित शाह सतना को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के लिए शुक्रवार को विंध्य के दौरे पर पहुंचे हैं। वहीं कोल समाज के विराट सम्मेलन को भी वे संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय सतना प्रभास पर हैं। इससे पहले खजुराहो से मैहर पहुंचे और मैहर वाली मां शारदा की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। वह सतना में शबरी जयंती पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में भाग लेंगे। वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 1 लाख आदिवासियो की पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री 550 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे।
इससे पहले, सीएम शिवराज सिंह, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कई कैबिनेट सदस्यों ने खजुराहो हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्वागत किया है। उनके साथ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री रामखेलावन पटेल, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भी मैहर पहुंचे।
सतना के रिसॉर्ट ओम होटल रीवा रोड में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद अमित शाह यहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 25 फरवरी को सुबह 10 बजे सतना से हेलीकॉप्टर से खजुराहो जाएंगे और फिर गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications