Satna: प्रिज्म सीमेंट के बॉयलर में जलाया गया 1 करोड़ का गांजा, गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअली देखी कार्रवाई
Satna News:
Satna News: राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को पूरे देश में एक साथ मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की कार्रवाई हुई। रामपुर बाघेलान थाना के मनकहरी स्थित प्रिज्म सीमेंट प्लांट में रीवा जोन के गांजा विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअली कार्रवाई को देखा। सीमेंट प्लांट के बॉयलर में सुबह 10 बजे से गांजा विनष्टीकरण की कार्रवाई रीवा जोन के डीआईजी मिथलेश शुक्ला की देखरेख में शुरू हुई। इस दौरान 1 करोड़ से अधिक कीमत का 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा जलाया गया।

रीवा संभाग के 2 जिलों सतना एवं सिंगरौली की पुलिस ने नशे के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री रोकने के लिये चलाये जा रहे अभियान के दौरान जब्त 10 क्विंटल गांजा को जला दिया गया। कुछ गांजा रीवा और सीधी जिलों का भी रहा।
इस दौरान, रीवा एसपी विवेक सिंह, सीधी एसपी डॉ रवीन्द्र वर्मा, सतना एसपी आशुतोष गुप्ता, सिंगरौली डीएसपी वीरेन्द्र धारवे, डीएसपी रीवा सहेदा सुल्तान और फैक्ट्री प्रबंधन के एमपी त्रिपाठी, सुब्रत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications