बॉलीवुड में दिखेंगी सपना चौधरी, धर्मेंद्र के भतीजे के साथ कर रही हैं शूटिंग
नई दिल्लीः हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बिग बॉस 11 से बाहर होने के बाद वो पहली बार शूटिंग करती दिखीं। सपना चौधरी 'नानू की जानू' नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में सपना चौधरी के साथ धमेंद्र के भतीजे अभय देओल भी होंगे। सामने आए फोटो में सपना मस्ती में दिख रही हैं।

2018 में रिलीज होगी सपना की फिल्म
सपना चौधरी की ये फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक लव स्टोरी है, जिसमें सपना चौधरी भी एक अलग किरदार निभा रही हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की पूरी स्टोरी सामने नहीं आई है। इस फिल्म का डायरेक्शन फराज हैदर कर रहे हैं।

'नानू की जानू' है सपना की फिल्म का नाम
'नानू की जानू' नाम की फिल्म में सपना के साथ एक्ट्रेस के तौर पर पत्रलेखा भी नजर आएंगी। सपना चौधरी और अभय देओल इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस में जाने के बाद सपना की प्रसिद्धि काफी बढ़ी है।

मस्ती में दिख रही हैं सपना
फोटोज में सपना चौधरी को लाइट ग्रीन एंड ओरेंज कलर का पटियाला सूट पहने और लंबी चोटी वाली हेयर स्टाइल में देखा जा सकता है। सपना चौधरी को ज्यादातर मौकों पर सूट में देखा जाता है। उनका हरियाणवी अंदाज उन्हें एक अलग पहचान देता है।












Click it and Unblock the Notifications