Bhadohi News: महिला ने एक साथ दो लड़कियों और एक लड़के को जन्म दिया, पति को भी नहीं हुआ यकीन

भदोही में कुदरत का अजीब करिश्मा देखने को मिला। भदोही के दुलहीपुर इलाके में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है जिसमें दो लड़कियां हैं और एक लड़का है।

Bhadohi News dulahipur

Bhadohi जिले में एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जहां डॉक्टर हैरान रह गए वहीं महिला के पति को भी यकीन नहीं हुआ। हालांकि जब उसका पति तीनों बच्चों को एक साथ देखा तो वह भी हैरान रह गया। एक साथ 3 बच्चे होने के चलते परिवार में जहां खुशी का माहौल है वहीं ठंड के मौसम में तीनों बच्चों की परवरिश को लेकर परिवार के लोग चिंतित भी नजर आ रहे हैं। महिला द्वारा 3 बच्चों को जन्म दिया जाने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा भी चल रही है।

Recommended Video

      भदोही: आवारा कुत्तों का हैरान करने वाला मामला आया सामने

      ऑपरेशन करके पैदा हुए तीनों बच्चे
      दरअसल भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुलहीपुर इलाके के दशरथपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार उर्फ जनेऊ माली की पत्नी मनीषा गर्भवती थी। सोमवार को प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद महिला को लेकर उसका पति अस्पताल में पहुंचा जहां प्रसव का समय नजदीक आने की बात कहते हुए चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद दिनभर परिवार के लोग इंतजार करते रहे लेकिन प्रसव नहीं हुआ। सोमवार रात में प्रसव पीड़ा पढ़ने के बाद नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं हुई जिसके चलते चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया।

      जच्चा और बच्चा हैं पूरी तरह सुरक्षित
      ऑपरेशन करने के बाद महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया जिसमें 2 लड़कियां हैं और एक लड़का है। 3 बच्चों को जन्म देने की सूचना जब महिला के परिजनों को दी गई तो परिजन भी आश्चर्य में पड़ गए। परिवार की महिलाएं जब बच्चों को देखने के लिए महिला के पास पहुंची तो वे भी हैरान रह गई। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। इसकी सूचना जब महिला के पति को ही तो वह भी आश्चर्य में पड़ गया। फिलहाल कुदरत के करिश्मे को सुनकर गांव में भी खुशी का माहौल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+