Bhadohi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को काफी समय से थी तलाश

Bhadohi Encounter: भदोही जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भदोही सहित आसपास के जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Vicious miscreant caught in police encounter in Bhadohi

Bhadohi Encounter: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के तेजसिंहपुर गांव के समीप पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ भदोही जनपद के साथ ही आसपास के जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी जिसके चलते वह घायल हो गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव निवासी सत्यभान गौतम शातिर बदमाश है। सत्यभान के खिलाफ भदोही समेत आसपास के जनपदों के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बताया गया कि काफी समय से पुलिस आरोपी बदमाश की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की भोर में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश सत्यभान गौतम सुरियावा की तरफ से आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घेराबंदी कर चेकिंग प्रारंभ की।

चेकिंग के दौरान बाइक से आ रहे बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह अपनी बाइक घुमाकर भागने लगा। भागते समय थोड़ी दूरी पर जाकर उसकी बाइक गिर गई, उसके बाद पुलिस टीम जब उसके पास पहुंचने वाली थी इसी बीच वह फायर करने लगा।

बदमाश को फायरिंग करने से मना की गई तो वह नहीं माना। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में जाकर लग गई, जिससे वह गिर कर घायल हो गया। उसके बाद पुलिस टीम उसके पास पहुंची और असलहा कब्जे में लेने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराई जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी अजय चौहान द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया शातिर बदमाश भदोही जनपद का टॉप टेन बदमाश है फुल स्टार काफी समय से पुलिस टीम उसकी खोजबीन कर रही थी। शुक्रवार की भोर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+