'दोनों सगे भाई मेरे साथ काफी समय से कर रहे हैं रेप', थाने पहुंचकर बोली पीड़िता बहन

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के गांव में भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। बहन ने थाने में दो भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बहन का आरोप है कि दोनों भाई काफी दिनों से उनके साथ बलात्कार कर रहे हैं। पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तान सुनाई। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Two brothers physically assaulted sister

गुजरात ले जाकर करते थे दुष्कर्म
गांव की रहने वाली एक लड़की ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने खुद को बलात्कार पीड़िता बताया। उसका कहना था कि उसके साथ पिछले काफी समय से लगातार दुष्कर्म किया जा रहा है। उसने दावा किया है कि दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसके दो सगे भाई हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके भाइयों ने उसे गुजरात के सूरत के अलावा और भी दूसरी जगहों पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है।

लोकलाज के भय से शांत थी पीड़िता
पी‌ड़िता ने पहले शिकायत नहीं ‌की। उसका कहना था कि वह लोकलाज और भय के कारण हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। जब उसके साथ हैवानियत हद से ज्यादा बढ़ गयी तो अब उसके बर्दाश्त से बाहर हो गया और वह पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराए जाने के बाद न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपित भाइयों की तलाश शुरू कर दी गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+