सपा MLA जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ीं, अब पेशी के दौरान दरोगा की वर्दी फाड़ने का आरोप, केस दर्ज
SP MLA Zahid Beg: भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सपा विधायक के ऊपर न्यायालय में सरेंडर करने के लिए जाते समय दरोगा से मारपीट करने और वर्दी फाड़ने का आरोप लगा है।
इस मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली में किस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग को भदोही जिला जेल से नैनी जेल भेजा गया है। जबकि विधायक के बेटे जईम बेग को वाराणसी जिला जेल भेजा गया है। सपा विधायक और उनकी पत्नी के ऊपर नौकरानी को आत्महत्या करने का आरोप है।
नौकरानी के प्रकरण में विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस विधायक की गिरफ्तारी में लगी हुई थी। लेकिन विधायक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इसी बीच गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ विधायक जाहिद बेग भदोही कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच गए।
इसकी जानकारी जब पुलिस को लगी तो भारी संख्या में फोर्स कोर्ट परिसर के बाहर पहुंच गई। कोर्ट परिसर के बाहर विधायक के पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कोशिश की गई। इस दौरान विधायक जाहिद बेग और विधायक के समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
मामले में दराेगा अवधेश सिंह यादव द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि गुरुवार को को वे न्यायालय भ्रमण पर थे। इसी दौरान भदोही विधायक न्यायालय में आत्म समर्पण करने पहुंचे। उनके विरुद्ध पहले से ही वारंट जारी हुआ था।
दरोगा ने यह भी लिखा है कि दोपहर 12:00 बजे 40-45 की सख्या में विधायक जाहिद बेग अपने समर्थकों के साथ न्यायालय के वाहर सड़क पर पहुंचे। इस दौरान विधायक जाहिद वेग को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। तब तक विधायक और उनके समर्थक मारपीट और धक्कामुक्की करने लगे।
दरोगा का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्कामुक्की करते हुए मेरी वर्दी फाड़ दी गई। मुझे विधायक को गिरफ्तार नहीं करने दिया गया। उनके समर्थक विधायक को तेजी से न्यायालय गेट के अन्दर ले गए। अब दरोगा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सपा विधायक समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications