सपा MLA जाहिद बेग का घर कुर्क, साइकिल ही नहीं कटोरी-चम्मच तक ले गई पुलिस, जानें क्यों हुई कार्रवाई
SP MLA Jahid Beg house: भदोही से समाजवादी पार्टी के के विधायक जाहिद बेग के घर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। यह दौरान विधायक के आवास में रखे गए सामानों की कुर्की की गई। देर शाम तक कुर्की की कार्रवाई चलती रही।
Recommended Video
पूर्व के एक मामले में भदोही विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग फरार हैं। इस मामले में न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भी सीमा बेग हाजिर नहीं हुईं इसके बाद कुर्की का आदेश कोर्ट द्वारा दिया गया था। इसी क्रम में सोमवार को कुर्की की कार्रवाई हुई।

फंदे से लटक कर नौकरानी ने दी थी जान
दरअसल, भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग का मालिकाना मोहल्ले में मकान है। इसी मकान में 8 दिसंबर 2024 को उनकी नौकरानी नाजिया ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस द्वारा विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग पर बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सपा विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सपा विधायक ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। मौजूदा समय में सपा विधायक प्रयागराज जेल में बंद है जबकि उनका बेटा जईम वाराणसी जिला जेल में बंद है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही सपा विधायक की पत्नी फरार हैं। 15 अक्टूबर को कोर्ट द्वारा उन्हें उपस्थित होने का नोटिस दिया गया था। नोटिस देने के बाद भी सपा विधायक की पत्नी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं। नोटिस जारी करने के बाद अंत में कोर्ट द्वारा 14 नवंबर को कुर्की का आदेश जारी किया गया।
न्यायालय के अनुपालन में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को टीम विधायक के आवास पर पहुंची। इस दौरान विधायक आवास से तख्त, साइकिल, मेज, कुर्सी, इन्वर्टर, बैटरी, पंखे, बर्तन स्टैंड, घड़ी, साज सज्जा के सामान, कुछ बर्तन, डाइनिंग टेबल, कप्यूटर टेबल समेत कुल तीन गाड़ी घरेलू सामानों को जब्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications