32 यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही रोडवेज बस भदोही में ट्रेलर से टकराई, ड्राइवर की मौत, 18 यात्री घायल
Bhadohi Roadways Bus Accident: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में शुक्रवार की भोर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाराणसी की तरफ से 32 यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही रोडवेज बस भदोही में एक ट्रेलर से टकरा गई।
टक्कर में जहां बस चालक की मौत हो गई वहीं बस में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाई। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में ले ली है। वहीं हादसे में मृत चालक का शव भी पुलिस टीम में कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह हादसा भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के महाराजगंज ओवर ब्रिज के समीप हुआ।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात्रि में वाराणसी से 32 यात्रियों को लेकर रोडवेज बस चालक प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया था। बस चालक बस लेकर भदोही जनपद के औराई क्षेत्र के महाराजगंज ओवर ब्रिज के समय पहुंचा था। इसी दौरान एक सरिया लदे ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई।
संभावना जताई जा रही है कि बस चालक राम विशाल को संभवतः नींद आ गई थी। नींद आ जाने के बस चालक ट्रेलर को ध्यान नहीं दिया और उसमें धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके अलावा बस में सवार चालक राम विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राम विशाल के साथ ही बस के अगले हिस्से में सवार 18 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों द्वारा चालक राम विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा 18 यात्री गंभीर रूप से घायल थे जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर में इलाज करने के लिए रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications