Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भदोही: कॉलेज की दीवार पर लिखा-'हमें जिहाद चाहिए', भड़के लोग

Bhadohi News, भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक इंटर कॉलेज की दीवार पर हमें जिहाद चाहिए नारा लिखे होने से हड़कंप मच गया। लोगों ने स्कूल की दीवार पर जेहादी नारा लिखे होने पर आक्रोश जताते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली उसने फौरन मौके पर पहुंचकर नारे को मिटा दिया। मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है।

jihadi slogan written on the wall of the college

पुलवामा हमले के बाद इस नारे से लोगों में आक्रोश
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में जवानो के शहीद होने से देश में आतंकवाद के प्रति लोगों में गुस्सा है। इस बीच भदोही जिले के कोइरौना बाजार में कालिका इंटरमीडिएट कालेज के बाहरी दीवार पर हमें जिहाद चाहिए का नारा लिखा मिला। साथ ही दीवार पर चांद-तारे का प्रतीक भी बना हुआ था। सुबह के समय दीवार पर नारा देखते हही लोग एकत्रित हो गए।

jihadi slogan written on the wall of the college

माहौल खराब करने की कोशिश
दीवार पर नारे को देखकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोइरौना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने वहां पहुंचकर दीवार पर लिखे नारे को साफ किया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया कि माहौल खराब करने के लिए किसी शरारती तत्व ने ये किया है। लोगों को समझाकर मामला शांत कराया गया। किसी तरह को कोई विवाद नहीं है। मामले की जांच की जा रही है कि किसने ऐसा किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अपने पति का शव वापस लाने के लिए विधवा महिला ने सुषमा स्वराज से लगाई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+