Bhadohi News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर पति ने लाश को बोरे में भरकर झील में फेंका, गिरफ्तार

भदोही जिले का रहने वाला एक पति अवैध संबंध के शक में अपने पत्नी को कुकर के ढक्कन से सिर पर वार कर मार डाला। उसके बाद उसकी लाश को बोरे में भरकर गहरी झील में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

Bhadohi police news husband wife

Bhadohi जिले के गोपीगंज थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में अवैध संबंध के शक में पति द्वारा पत्नी की हत्या की गई थी। हत्यारोपी पति ने पुलिस की पूछताछ में यह स्वीकार किया कि हत्या करने के बाद वह पत्नी की लाश को बोरे में भरकर एक गहरी झील में फेंक दिया था। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई की गई।

Bhadohi News

मृतका की मां ने दर्ज कराया था मुकदमा
पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि भदोही जिले के परगासपुर, सिखड़ी की रहने वाली संध्या देवी पत्नी नागेंद्र तिवारी द्वारा वर्ष 2021 में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उनकी बेटी रुचि पांडेय की हत्या का ससुराल वाले द्वारा उसकी लाश को छुपा दिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की गई। क्योंकि मृतका के पति द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले से ही महिला की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, ऐसे में पुलिस को इस घटना का खुलासा करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आरोपी पति चेन्नई में किया था हत्या
एसपी चंदौली द्वारा बताया गया कि इस मामले में फॉरेंसिक फील्ड यूनिट और पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए साक्ष्य संकलन किया गया और आरोपी पति जिलाजीत उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2019 में वह चेन्नई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। ऐसे में वह अपनी पत्नी को भी साथ में चेन्नई लेकर गया था और किराए पर कमरा लेकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसने कहा कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर उसका और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। उसने बताया कि एक दिन इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया इस दौरान आरोपी पति ने कुकर का ढक्कन उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत होने के बाद लाश को बोरे में भरकर उसने एक गहरी झील में फेंक दिया।

पुलिस और परिजनों को करता रहा गुमराह
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति चेन्नई से वापस अपने घर लौट आया और पत्नी के गायब होने की झूठी कहानी गढ़ दी। इस मामले में उसने चेन्नई मे भी पत्नी के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि मृतिका रुचि पांडेय के परिजनों को जिलाजीत की बातों पर भरोसा नहीं हुआ, उसके बाद मृतका की मां अपने दामाद जिलाजीत के खिलाफ भदोही जिले के गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक भदोही डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर फील्ड यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम चेन्नई पहुंचकर साक्ष्य संकलन की। साक्ष्य संकलन के दौरान ब्‍लड सैंपल और मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस को पति पर शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अवैध संबंध के शक में हत्‍या करने की बात कबूल की है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    भदोही: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, सात घायल, कई की हालत नाज़ुक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+