भदोही: प्रेमी के घर शादी करने पहुंची प्रेमिका, पहले से ही था शादीशुदा और पत्नी ने कर दी जमकर पिटाई

भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले शादीशुदा प्रेमी के घर उसकी प्रेमिका पहुंच गई, वहां पर मौजूद प्रेमी की पत्नी इस बात से आगबबूला हो गई और प्रेमिका को जमकर मारा पीटा जिससे प्रेमिका घायल हो गई।

भदोही, 26 अगस्त: भदोही जिले में अपने शादीशुदा प्रेमी से मिलने उसके घर पर उसकी प्रेमिका पहुंच गई। घर पर प्रेमिका के पहुंचने के बाद उस व्यक्ति की पत्नी आग बबूला हो गई और प्रेमिका को मारपीट कर घायल कर दी। घायल प्रेमिका को ग्रामीणों ने अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका उपचार कराया गया। इस मामले को लेकर गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

अयोध्या से आई थी प्रेमिका

अयोध्या से आई थी प्रेमिका

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव में एक शादीशुदा युवक के घर एक युवती पहुंच गई। अयोध्या की रहने वाली युवती ने बताया कि वह उस युवक से प्रेम करती है और उसी के साथ शादी करेगी। उसके बाद वह वहीं दरवाजे पर बैठ गई और शादी करने के लिए अड़ गई। लोग उसे काफी समझाने का प्रयास किये लेकिन वह नहीं मानी। यह सब वाकया देख रही युवक की पत्नी आग बबूला हो गई और घर में से लाठी लेकर बाहर निकली और प्रेमिका के ऊपर टूट पड़ी।

पत्नी ने प्रेमिका को जमकर पीटा

पत्नी ने प्रेमिका को जमकर पीटा

युवक की पत्नी जब प्रेमिका को पीटने लगी इस दौरान वहां मौजूद महिला का पति भी उसका साथ देने लगा। पति भी अपनी प्रेमिका को मारा पीटा। यह मामला देखकर ग्रामीण भी भौचक रह गए। गुस्साई पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के चलते प्रेमिका के हाथ में गंभीर चोट आई। इस दौरान वहां पर मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनकर देखती रही।

आसपास की महिलाओं ने किया बीच बचाव

आसपास की महिलाओं ने किया बीच बचाव

काफी देर तक महिला अपने पति की प्रेमिका को मारती पीटती रही। उसके बाद वहां पर पहुंची पास पड़ोस की महिलाओं ने पत्नी को किसी तरह समझाया तो वह शांत हुई। प्रेमिका के घायल हो जाने के बाद वहां मौजूद गांव वाले उसे अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उसका उपचार किया गया। उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे छोड़ दिया उसके बाद वह अयोध्या वापस लौट गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+