भदोही: बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर रेप का केस दर्ज, 2 साल तक म​हिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि साल 2014 से विजय मिश्रा उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बता दें, बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर रेप का केस दर्ज होने से पहले मकान और कंपनी पर कब्जा करने समेत कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। इस साल अगस्त के महीने में विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर मालवा से गिरफ्तारी किया गया था।

Case registered against MLA Vijay Mishra over allegations of physical attack by woman

पीड़िता ने बताया, 'साल 2014 में विजय मिश्रा ने अपने यहां गायन का कार्यक्रम कराने के लिए बुलाया था। जब कार्यक्रम के लिए मैं पहुंची और अंदर कपड़े बदल रही थी, उसी वक्त विजय मिश्रा कमरे में आ गए और मुझे डरा धमकाकर मेरा यौन शोषण किया। इसके बाद जान से मरवा देने की धमकी भी दी गई। इसके बाद नौकरी के बहाने से 2015 में इलाहाबाद अल्लापुर बुलाया और वहां भी मेरा शारीरिक शोषण किया। मेरा वीडियो क्लिप भी उसने रखा हुआ है। विजय मिश्रा के बड़े-बड़े अपराधियों से संबंध होने के कारण डर की वजह से मैं किसी को कुछ नहीं बता सकी।' महिला का आरोप है कि उसे वाराणसी छोड़ने ले जाते वक्त विधायक के बेटे विष्णु मिश्रा और विकास मिश्रा ने भी उसके साथ रेप किया। पीड़िता के मुताबिक, उसने व्हाट्सऐप के स्क्रीन शॉट भी एफआईआर में लगाए हैं।

आगरा जेल में बंद हैं विधायक विजय मिश्रा

विधायक विजय मिश्रा और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें, विधायक और उनके परिवार पर अगस्त में रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने प्रापर्टी हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। विधायक को मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन दिनों विधायक विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद हैं। विजय की पत्नी रामलली को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली है, जबकि बेटे की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+