Bhadohi latest news: पत्नी से विवाद के बाद भड़के पति ने आधी रात को पीटा और फिर मुंडवा दिया सिर

Bhadohi latest news: भदोही जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद की एक घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है। एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद न सिर्फ उसे बुरी तरह पीटा, बल्कि उसके बाल भी जबरन काट दिए। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

घटना औराई थाना क्षेत्र के बड़ा सीयुर गांव की है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के विरोध करने पर हिंसा की सारी हदें पार कर दीं। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

bhadohi latest news husband and wife

पीड़िता का कहना है कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से इस घटना के बाद बेहद टूट चुकी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आधी रात को हुआ विवाद, गालियों से शुरू हुई बात

24 अप्रैल की रात करीब एक बजे आरोपी पति राम सागर ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी बबीता से गाली-गलौज शुरू की। जब बबीता ने इसका विरोध किया, तो राम सागर ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। विवाद ने कुछ ही पलों में हिंसक रूप ले लिया।

गाली देने से नाराज पत्नी को आरोपी ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसने एक धारदार चीज से उसके सिर के सारे बाल काट डाले। महिला के अनुसार, यह पूरी घटना जानबूझकर अपमानित करने के मकसद से की गई।

मायके में बताई आपबीती

घटना के अगले दिन बबीता ने अपनी मां उर्मिला देवी को फोन कर सारी घटना बताई। मां ने तुरंत अपनी बेटी के ससुराल पहुंचकर उसे एक कपड़े से सिर ढककर मायके ले आईं। महिला मानसिक रूप से बेहद डरी और सहमी हुई थी।

इसके बाद रविवार की रात मां-बेटी औराई थाना पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि आरोपी राम सागर फिलहाल फरार है। पुलिस टीम ने सोमवार को उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बना रही है।

Take a Poll

पीड़िता की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन मानसिक आघात के चलते वह बेहद परेशान है। पुलिस महिला की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी कदम उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+