Santkabirnagar मतदान के लिए खड़ी थी महिला, अचनाक हो गयी मौत, जानिए पूरा मामला
Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश की चौदह लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। इसी बीच संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। यह महिला धूप में काफी देर खड़ी थी जिसके वजह से इसे चक्कर आ गया और गिर गयी।
शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे लोकसभा चुनाव का मतदान चल रहा था। इसी बीच बेलहर थाना के मंझरिया पठान बूथ पर 70 वर्षीय जलधारी पत्नी बसंत स्वजन के साथ मतदान करने गई थी। अभी केवटलिया बूथ के गेट पर ही पहुंची कि अचानक उसे तेज धूप के कारण चक्कर आने लगा। जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई। स्वजन ने उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बस्ती मंडल में तीन जिले बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में भी आज मतदान हो रहा है। संतकबीरनगर से बीजेपी ने जहां दूसरी बार वर्तमान सांसद प्रवीण निषाद पर दांव लगाया है वहीं इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी पप्पु निषाद चुनाव मैदान हैं।












Click it and Unblock the Notifications