UP News: प्रेम प्रसंग में हुई थी सुभासपा नेत्री नंदिनी राजभर की हत्या, प्रेमी ने हथौड़े से पीटकर ली थी जान

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि नंदिनी की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी।

इस मामले में गुरुवार को हत्यारोपी साहुल राजभर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में साहुल ने बताया कि वह हथौड़े से पीट-पीटकर नंदिनी राजभर को मार डाला था।

up-news-murder-of-subhaspa-leader-nandini-rajbhar-revealed

दरअसल, बीते 10 मार्च को संत कबीर नगर में नंदिनी राजभर की हत्या की गई थी। हत्या की जानकारी होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी मृतका के घर गए थे। उन्होंने हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी।

इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने बेलहर थाना क्षेत्र के साहुल राजभर नामक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रेमी साहुल ने बताया कि नंदिनी उसके बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था। उसने कहा कि उसने नंदिनी को 26 हजार उधार दिए थे।

उधर रुपए लेने के बाद नंदिनी ने साहुल से बात करना छोड़ दिया था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह जब भी नंदिनी को फोन करने के लिए बात करता था तो वह फोन काट देती थी। इसी बात से नाराज होकर वह 10 मार्च को नंदिनी से मिलने के लिए उसके घर पर गया।

उसने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने के बाद उसने देखा कि नंदिनी अपने बेड पर लेट कर किसी दूसरे शख्स से फोन पर बात कर रही थी। यह बात उसे बहुत बुरी लगी और उसने पास में रखा हथोड़ा उठाया और ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए नंदिनी की हत्या कर दी।

उसने कहा कि नंदिनी की हत्या करने के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने नंदिनी के मोबाइल का सिम कार्ड निकाल लिया और बाईपास पर फेंक दिया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा साहुल को गिरफ्तार करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+