sharad tripathi BJP : क्या था जूता कांड, जिसकी वजह से चर्चा में आए थे पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी?
संतकबीर नगर, 01 जुलाई: राजनीति में एक गलत कदम सालों से बनाई गई छवि को पल भर में धूमिल कर सकता है। वर्षों से बनाई गई साख पर बट्टा लगा सकता है। शरद त्रिपाठी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। संत कबीर नगर के पूर्व बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी उस समय चर्चा में आए जब जिला योजना समिति की बैठक में उनकी बीजेपी के विधायक से ही तू-तू, मैं-मैं हो गई और उन्होंने जूते से विधायक की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद शरद त्रिपाठी की छवि पर खासा असर पहुंचा था। विपक्ष के तीखे प्रहारों के बीच भाजपा ने शरद का टिकट संतकबीर नगर से काट दिया था, लेकिन उनके पिता डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी को भाजपा ने देवरिया से टिकट दिया और डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से सांसद बने।

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ निधन
संतकबीर नगर के भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। शरद त्रिपाठी 49 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के माध्यम से शरद त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया है। शरद त्रिपाठी का पार्थिव शरीर आज शाम तक हवाई मार्ग से गोरखपुर पहुंचेगा। कल अयोध्या में उनका अंतिम संस्कार हो सकता है।

जूता कांड, जिसकी वजह से चर्चा में आए थे शरद त्रिपाठी
शरद त्रिपाठी का जन्म गोरखपुर में 9 जनवरी 1972 को हुआ था। शरद त्रिपाठी 2014 में संतकबीरनगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से भाजपा सांसद हैं। रमापति राम त्रिपाठी यूपी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले शरद त्रिपाठी उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने मेंहदावल के बीजेपी विधायक राकेश सिंह को एक बैठक के दौरान जूते से पीट दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस घटना के बाद शरद त्रिपाठी का संतकबीर नगर से टिकट कट गया था। पार्टी ने उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया से टिकट दिया था।

कभी धनिष्ठ मित्र थे विधायक और सांसद
बता दें, जिस भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल को शरद त्रिपाठी ने जूते से पीटा था, उससे उनके बेहद अच्छे संबंध थे। दोनों एक तस्वीर काफी वायरल थी, जिसमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चलाते विधायक राकेश और पीछे बैठे पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी थे। बताया जाता है कि दोनों की मित्रता कुछ लोगों को खलती थी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications