Road Accident in Sant Kabir Nagar: ट्रैक्टर-ट्राली पलटी,11घायल

संतकबीरनगर के बेलहर थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर-टाली पलटने से 11लागे घायल हो गए हैं।सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।कुछ लोगों की हालत गंभीर है।यह घटना उस समय हुई जब झुड़ियां पुल से मूर्ति विसर्जन कर लौट रही ट्र

संतकबीरनगर,6अक्टूबर: संत कबीर नगर के बेलहर थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर-टाली पलटने से 11लागे घायल हो गए हैं।सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।कुछ लोगों की हालत गंभीर है।यह घटना उस समय हुई जब झुड़ियां पुल से मूर्ति विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-टाली अनियंत्रित होकर पलट गयी।सात गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

santkabirnagar

लोहरसन के रहने वाले शिवधाम पुत्र रामजी 12 वर्ष, राम सागर प्रजापति पुत्र दीपचंद 18 वर्ष, गोरखनाथ पुत्र रामप्रकाश 36 वर्ष, राकेश पुत्र ठाकुर उम्र 12 वर्ष, मंगरू प्रजापति पुत्र स्वर्गीय कोमल 32 वर्ष, हरीलाल पुत्र कमलनाथ 40 वर्ष, गोपी पुत्र भागी 22 वर्ष, चंदन पुत्र राकेश 15 वर्ष, चौधरी प्रजापति पुत्र बहरैची 35 वर्ष, मनदीप पुत्र राधेश्याम 12वर्ष, मनोज पुत्र बाबूलाल 18 वर्ष शामिल हैं।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेहदावल अस्पताल पहुंचाया।जिसमें सात की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

थानाध्यक्ष बेलहर अमित कुशवाहा ने बताया कि मूर्तिविसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से यह घटना हुई है।घायलों का इलाज चल रहा है।निर्देश के बाद भी लोग ट्रैक्टर-ट्राली का इन कामों में उपयोग कर रहे हैं।उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+