सात फेरों से पहले मंडप में पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, किया ऐसा खुलासा कि दंग रह गई दुल्हन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती पुलिस लेकर समारोह स्थल पहुंच गई। युवती की बातें सुनकर घराती और बराती दंग रह गए। मंडप में बैठी दुल्हन के भी होश उड़ गए। पुलिस के साथ पहुंची युवती ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया, जिसके बाद दुल्हन और उसके परिजनों से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात वापस लौट गई। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।
Recommended Video

प्रेमी ने दिया धोखा, दूसरी लड़की से करने जा रहा था धोखा
धनघटा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव की रहने वाली युवती के अपने गांव के इमादुल्लाह नाम के एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। करीब तीन साल पहले पहले युवती की शादी हो गई थी, लेकिन प्रेमी इमादुल्लाह की वजह से उसकी शादी टूट गई। युवती से उसके पति ने रिश्ता खत्म दिया था। इसके बाद युवती ने फिर से इमादुल्लाह के साथ प्रेम संबंध शुरू कर दिए। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। इसी बीच इमादुल्लाह की शादी सोनहन गांव की एक लड़की से तय हो गई। वह बारात लेकर लड़की के घर पहुंच गया। अभी शादी की रस्म चल रही थी तभी प्रेमिका पुलिस को लेकर विवाह स्थल पहुंच गई।
'शादी का वादा मुझसे किया, फेरे किसी और के साथ'
युवती ने बताया कि दूल्हा बनकर आए युवक से उसका पिछले कई सालों से प्रेम संबंध है। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन शादी दूसरी लड़की से कर रहा है। युवती की बात को सुन बराती और घराती दंग रह गए। दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद दूल्हा और साथ आए बराती हैरत में पड़ गए। शादी टूटने के बाद पंचायत बैठ गई। लड़की वालों ने शादी मे खर्च की गई रकम की मांग लड़के वालों से की, जिस पर लड़के वालों 2 लाख 67 हजार रुपए का चेक लड़की वालों को दिया। इसके बाद बारात वापस लौट गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications