संतकबीरनगर: श्मशान में खुदी मिली बुजुर्ग की कब्र, शव से गायब था सिर

संतकबीरनगर। यूपी के संतकबीरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मंगलवार शाम श्मशान में दफनाई गई एक कब्र खुद मिली। चरवाहों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन पहुंच और पास जाकर देखा गया तो शव से सिर गायब था। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद शव को दोबारा दफना दिया गया।

head of old man dead body chopped off from grave

मामला दुधारा क्षेत्र के महुआरी गांव का है। 75 वर्षीय भगवानदास की करीब डेढ़ महीने पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को श्मशान में दफन कर दिया था। भगवानदास अपने भतीजे वृजलाल के पास रहते थे। बुधवार को चरवाहों ने कब्र खुदी हुई देखी तो शोर मचा दिया। श्मशान के पास लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कब्र पूरी तरह खुदी हुई थी। शव से सिर गायब था। गांववालों ने कब्र में मिट्टी डालकर शव दफना दिया। चौकी इंचार्ज बाघनगर शर्मा सिंह यादव ने बताया कि कब्र खोदे जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+