Sant Kabir Nagar: धान के खेत में थी महिलाएं,पुआल के नीेचे देखा कुछ ऐसा,उड़ गए उनके होश
संत कबीर नगर के बखिरा थानाक्षेत्र के जोगीडीहा गांव में मंगलवार को खेत में एक युवक का शव मिला। उसकी हत्या कर खेत में उसे पुआल के नीचे दबा दिया गया था। खेत में गई महिलाओं ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी।
Sant Kabir Nagar News : संत कबीर नगर के बखिरा थानाक्षेत्र के जोगीडीहा गांव में मंगलवार को खेत में एक युवक का शव मिला। उसकी हत्या कर खेत में उसे पुआल के नीचे दबा दिया गया था। खेत में गई महिलाओं ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पेट व गले पर कटे के निशान थे। आरोपरियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गयी हैं।

जानकारी के मुताबिक, हटवा गांव के विश्वमोहन पुत्र रजई का शव गांव के खेत में मिला। शव उस समय देखा गया जब महिलाएं खेत में धान की बाल लेने गयी थी। उन्होंने पुआल को उठाया तो शव देखा। वह राजगीर का काम करता है।
बखिरा के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हटवां गांव के रहने वाले युवक का शव खेत में मिला है। उसके शरीर पर चाकूओं के निशान है। मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गयी हैं। जल्द ही अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फोरेंसिक टीम का सहयोग लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications