Sant Kabir Nagar: 16 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

संत कबीर नगर जिले के बेलहर क्षेेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवक लड़की के घर में घुस गए और जबरन दुष्कर्म किया।

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले के बेलहर क्षेेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवक लड़की के घर में घुस गए और जबरन दुष्कर्म किया। उन्होंने बात किसी और से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने घटना के कुछ दिन बाद पुलिस को यह पूरी बात बताई। शनिवार को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

rape

लड़की की मां ने गांव के युवक पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि युवक उसे काफी दिन से छेड़ रहा था। 18 अक्टूबर को बेटी को अकेला पाकर वह और उसका साथी घर में घुस गए और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। डायल 112 पर इसकी जानकारी दी।

रात्रि का समय होने के कारण अगले दिन 19 अक्तूबर को अपनी बेटी को लेकर थाने गई और सारी बात बताई। थाने की पुलिस के जरिए केस दर्ज किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र देने को कहा गया। दूसरे दिन तहरीर देने के बाद कह कर वह घर चली गई। उसके बाद मां अपनी पीड़ित बेटी को लेकर थाने गई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक और उसके सहयोगी के खिलाफ घर में घुस कर सामूहिक दुष्कर्म करने, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी, एससीएसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखेरख में शनिवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+