Sambhal News: मुल्ला ने पुलिसकर्मी को धमकाया तो पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक, दोबारा नहीं करेगा गलती, देखें Video

sambhal news today live: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से एक मुस्लिम शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग मुस्लिम शख्स पुलिसकर्मी को चाकू मारने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो को भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के समीप का बताया जा रहा है। यहां किसी बात को लेकर एक मुस्लिम शख्स पुलिस कर्मी पर भड़क गया। बहस के दौरान मुल्ला द्वारा कहा जाता है कि तुम अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हो बल्कि हराम का खा रहे हो।

sambhal news in hindi

मुल्ला द्वारा इतना कहने के बाद पुलिसकर्मी वीडियो बनाना शुरू कर देता है। वीडियो बनाते हुए पुलिसकर्मी उससे कहता है कि अपने बच्चों की कसम खाकर कह, अगर किसी ने पैसे को लेकर कुछ कहा हो तो। वीडियो बना रहा पुलिसकर्मी मुल्ला से कई बार पूछता है लेकिन वह वहां से जाने लगता है।

इस दौरान आगे जाकर मुल्ला पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहता है कि अभी चाकू छुपा कर लाऊंगा और घुसा दूंगा। उसके बाद पुलिसकर्मी द्वारा वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है।

इसी वीडियो को भाजपा विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने भी शेयर किया है। सोशल साइट पर शेयर करते हुए विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा है कि "यह चरमपंथी संविधान से दुखी है, कह रहा है हमारी हुकूमत यानी सरिया होता तो गाड़ी रोकने पर पुलिस वाले के पेट में चाकू मार देता, फिलहाल अप पुलिस इसे कायदे से संविधान रटा रही है।"

भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के बाद संभल पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रकरण के संबंध में चंदौसी थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+