संभल: भूखे-प्यासे 18 घंटे तक क्लासरूम में कैद रही छात्रा, स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए टीचर

संभल: भूखे-प्यासे 18 घंटे तक क्लासरूम में कैद रही छात्रा, स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए टीचर

संभल, 22 सितंबर: बालूशंकर पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक बच्ची 18 घंटे तक क्लासरूम में भूखी-प्यासी बंद रही। लेकिन, उसके बारे में किसी को पता तक नहीं चल सका कि वह कहां है। दूसरे दिन सुबह जब स्कूल खुला तो छात्रा बाहर निकल पाई। वहीं, ये मामले अब उच्च अधिकारियों तक पहुंचा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी शिक्षक दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Sambhal News: girl student slept in the classroom, teacher closed school and went home

यह मामला संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के धनारी गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालूशंकर पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अंशिका कक्षा एक की छात्रा है। वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। बता दें कि अंशिका मंगलवार को स्कूल पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन वो छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुंची। परिजनों को चिंता हुई तो वे स्कूल पहुंचे। लेकिन यहां शिक्षकों ने छात्रा के स्कूल में नहीं होने का दावा किया।

छात्रा के ना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वो छात्रा को गांव के आस-पास और जंगल में खोजते रहे, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। बुधवार सुबह जब स्कूल खुला तो छात्रा अपनी क्लास में बंद पाई गई। जिसके बाद छात्रा अंशिका के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अंशिका के मामा स्कूल पहुंचे और उसे लेकर घर चले गए। वहीं, जब छात्रा के रात भर क्लासरूम में बंद रहने की खबर ग्रामीणों को चली तो भारी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। वहीं, इस घटना की सूचना पाकर मौके पर ब्लॉक शिक्षाधिकारी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांचकर कार्रवाई का भरोसा दिया। छात्रा अंशिका ने बताया, 'क्लास में पढाई के दौरान वह स्कूल की बेंच पर सो गई थी। लेकिन आंख खुली तो रात हो गई थी और भूख लगी थी। स्कूल में अंधेरा था, जिसे देखकर डर गई और रोने लगी। उस समय कोई नहीं आया। मामा भी नहीं आए।'

गांव से 500 मीटर दूर स्कूल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय गांव से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर है। जब देर रात को बच्ची की नींद खुली तो उसने दरवाजा खोलो...कहते हुए कई बार आवाज लगाइ। दरवाजा पीटा भी, लेकिन किसी को सुनाई नहीं दिया। क्योंकि, स्कूल गांव से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+