Sambhal News: घोड़े पर सवार होकर परीक्षा देने पहुंचा लॉ का छात्र, देखने वाले भी रह गए हैरान, फिर हुआ कुछ ऐसा
UP Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। संभल जनपद में लॉ कॉलेज का एक छात्र परीक्षा देने के लिए घोड़े पर सवार होकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचा।
घोड़े पर सवार होकर परीक्षा देने पहुंचे छात्र को देखकर पहले तो लोगों को ऐसा लगा कि वह अपनी शादी से सीधे परीक्षा देने चला आया है। लेकिन बाद में पूछताछ में पता चला कि वह अपनी टशन दिखाने के लिए घोड़े से परीक्षा देने आया है।

घोड़े से परीक्षा देने पहुंचे छात्र से जब कॉलेज प्रबंधन द्वारा पूछताछ की गई तो पता चला कि वह केवल दिखावा के लिए घोड़े पर सवार होकर परीक्षा देने आया है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा उसे जमकर फटकार लगाई गई।
यह पूरा मामला संभल जनपद के चंदौसी स्थित एसएम इंटर कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में शनिवार को लॉ का एक स्टूडेंट प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। द्वितीय पाली में परीक्षा थी ऐसे में घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचा।
उसने ब्लैक कोट पैंट पहनने के साथ ही सर पर काली टोपी लगाई थी। घोड़े पर सवार होकर जब वह कॉलेज परिसर में पहुंचा तो परीक्षा देने के लिए पहुंचे अन्य छात्र भी उसे देखकर हैरान रह गए।
घोड़े पर सवार होकर परीक्षा देने पहुंचे छात्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक छात्र घोड़े पर बैठा है और उसे एक शख्स घोड़े से उतरने में मदद कर रहा है।
देखें Video
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि महंगाई के चलते छात्र घोड़े से परीक्षा देने आया होगा। कमेंट करने के साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए लोग मजे ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications