संभल: शादी के डेढ़ साल बाद महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

संभल। यूपी के संभल में एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि विवाहिता के पति ने ही की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस तहरीर मिलने इंतजार कर रही है और उसके बाद कार्रवाई की बात कर रही है।

newly married woman died under mysterious circumstances

क्या है पूरा मामला

मामला यूपी के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को एक विवाहिता का अपने ही घर में संधिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और जांच में जुट गई है। उधर, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है।

आरोपी पति की थी दूसरी शादी

बताते हैं कि आरोपी पति की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले विवाहित होते हुए भी उसने करीब डेढ़ साल पहले महिला को घर से भगा लाया था और बाद में उसके साथ शादी की थी। वह किराए के मकान में रहने लगा। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद रहता था और आए दिन मारपीट होती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ पूनम मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+