नाग-नागिन सड़क किनारे एक साथ कर रहे थे अठखेलियां, कैमरे में कैद हुआ रोमांस का वीडियो

सहारनपुर। यूं तो सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर इंसान के मन में डर सा बैठ जाता है, मगर वहीं ये सांप प्रेमालाप करते नजर आएं तो यह दृश्य काफी रोमांचक होता है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सामने आया है। यहां सड़क किनारे अठखेलियां करते हुए नाग-नागिन का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को ग्रामणों ने शूट किया है।

Recommended Video

    नाग-नागिन सड़क किनारे एक साथ कर रहे थे अठखेलियां, कैमरे में कैद हुआ रोमांस का वीडियो
    सड़क किनारे कर रहे थे अठखेलियां

    सड़क किनारे कर रहे थे अठखेलियां

    वायरल वीडियो सहारनपुर के नकुड़ गंगोह मार्ग का बताया जा रहा है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में सड़क के किनारे दो विशाल सांप आपस में काफी समय तक तक आलिंगन करते दिखे। वन इंडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल सड़क किनारे एक खेत में पुआल के पास नाग-नागिन के रोमांस का ये वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    एसी से निकले थे 40 सपोलें

    एसी से निकले थे 40 सपोलें

    बता दें कि इससे पहले मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द निवासी श्रद्धानंद पुत्र दयानंद सोमवार रात परिवार के साथ सोने जा रहे थे। तभी उन्हें बेड पर सांप के तीन बच्चे पड़े हुए थे। सांप के बच्चे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते कि इतने में ही सांप का एक बच्चा एसी के पाइप से निकलता दिखाई दिया। इस पर परिजनों ने एसी को खोला तो उसमें से एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकले।

    तीन सांपों की जोड़ी एक साथ कर रही थी मस्ती

    तीन सांपों की जोड़ी एक साथ कर रही थी मस्ती

    गुजरात के मोरबी जिले में भी ऐसा दृश्य देखने को मिला था। यहां दो नहीं, बल्कि तीन सांप एक साथ नाचते देखे गए। तीन सांपों की इस जोड़ी को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। एक साथ तीन सांपों के प्रणय (संवनन) की यह घटना टंकारा तहसील से 8 किलोमीटर दूर स्थित भूतकोटड़ा गांव की है। टंकारा तहसील राजकोट से 40 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां गांव में राहुल दुबरिया, नैमिष चौधरी, कृपाल भागिया, ऋत्विक पटेल आदि लोग आपस में गप्पें लड़ा रहे थे। तभी जहरीले दिखने वाले तीन सांप वहां आ पहुंचे। उन्हें देख लोग हैरान रह गए। सामान्यत: सांप हल्की-सी आहट होते ही दुबक जाते हैं, मगर वे तीनों सांप अपनी ही मस्ती में रहे। इस दौरान वे कई-कई फीट तक उछले भी थे।

    तीन सांपों को देख रिकॉर्ड किया वीडियो

    तीन सांपों को देख रिकॉर्ड किया वीडियो

    उन लोगों ने सांपों को मस्ती करते अपने कैमरे में कैद लिया। वहीं, उन सांपों को देखकर घबराए पक्षी शोर मचाने लगे। जब​कि, तीन सांप लिपटते हुए आगे बढ़ते गए। वे टीले पर चढ़ गए। बताया गया कि, उन सांपों में एक मादा थी, जबकि 2 नर थे। रेन्ज फॉरेस्ट अधिकारी जे.पी. कुंडारिया ने बताया कि ये धमन प्रजाति के सांप हैं, जो ज्यादा विषैले नहीं होते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+