LIVE Saharanpur Nikay Chunav Result 2023: बीजेपी ने सहारनपुर में फहराया परचम, देखिए ताजा अपडेट

Saharanpur Chunav Result 2023 Live Updates: सहारनपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

Up Nikay Chunav Result

Saharanpur nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत सहारनपुर में मेयर पद के लिए आज वोटों की गिनती सुबह शुरू हुई। यूपी के सहारनपुर में बीजेपी के सामने मेयर सीट पर जीत को बरकरार रखने की चुनौती थी। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए बीजेपी ने इस बार भी यह सीट अपने नाम कर ली है। सहारनपुर ही वह जगह है जहां से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद सपा के मुखिया अखिलेश यादव भी यहां रोड शो करने पहुंचे थे। पढ़िए सहारनपुर मेयर सीट का हर छोटा बड़ा अपडेट...

अपडेट:-

LIVE Feed
May 13, 2023, 5:43 PM IST

बीजेपी ने जीती सहारनपुर नगर निगम सीट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मेयर सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। यहां बीजेपी के डॉ अजय कुमार सिंह ने बसपा की खदीजा मसूद को हरा दिया है। खदीजा मसूद बसपा नेता इमरान मसूद की भाभी हैं। यह चुनाव इमरान मसूद के लिए भी कई मायनों में अहम था।
May 13, 2023, 4:11 PM IST

सपा प्रत्याशी के एजेंटों ने किया हंगामा

छुटमलपुर नगर पंचायत को लेकर चल रही बेहट तहसील में मतगणना। सपा प्रत्याशी शमा परवीन के एजेंटों का आरोप। सपा प्रत्याशी के एजेंट ने आरोप लगाया है कि त्ता के दबाव के चलते प्रशासन एजेंटों को बाहर कर रहा है। आरोप है कि प्रशासन दबाव बना रहा है और यहां निष्पक्ष मतगणना नहीं हो रही है। सपा प्रत्याशी एजेंटों ने किया हंगामा।
May 13, 2023, 3:10 PM IST

सहारनपुर में कमल खिलना तय

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कमल खिलना तय है। बीजेपी के अजय कुमार ने इमरान मसूद की भाभी को हरा दिया है। हालांकि जीत का मार्जिन अभी पता नहीं चला है लेकिन उन्होंने निर्णायक बढ़त बना ली है। सहारनपुर में बीजेपी के सामने एक बड़ी चुनौती थी।
May 13, 2023, 1:41 PM IST

बीजेपी प्रत्याशी ने बनाई 40 हजार की बढ़त

सहारनपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की जीत लगभग तय हो गई है। सहारनपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने बसपा प्रत्याशी से 36559 मतों की लीड ले ली है। बीजेपी मेयर प्रत्याशी को 97044 वोट जबकि सपा मेयर प्रत्याशी को केवल 9959 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीएसपी मेयर प्रत्याशी हैं जिनको 60485 वोट मिले हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को 3523 वोट मिले हैं। अब तक आठ राउंड की मतगणना हुई है।
May 13, 2023, 11:48 AM IST

up nikay chunav result: सहारनपुर में भारी बढ़त की ओर बीजेपी

सहारनपुर नगर निगम 6th राउंड के बाद बीजेपी-के डॉ अजय सिंह को 73363 और बसपा के खदीजा मसूद को 43926 मत मिले हैं। सपा के नूर हसन मलिक को 6888 वोट मिले हैं। 6 राउंड के बाद 29437 वोटों से भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय सिंह आगे चल रहे हैं।
May 13, 2023, 11:08 AM IST

बीजेपी ने बनाई बढ़त

चौथे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के डॉ० अजय सिंह 9233 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और बसपा के बीच ही है। यहां बसपा के नेता इमरान मसूद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
May 13, 2023, 10:45 AM IST

बैलेट पेपर की गिनती पूरी

सहारनपुर नगर निगम में कड़ा मुकाबला चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बैलेट पेपर की गिनती पूरी हो गई है। अभी तक भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पहले राउंड के लिये EVM निकाली गई हैं।
May 13, 2023, 10:15 AM IST

up nagar panchayat chunav result: बीजेपी ने बनाई बढ़त

सहारनपुर में बसपा और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला दिख रहा है। अभी बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा के बड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हालांकि अभी शुरूआती दौर में मतों का ज्यादा अंतर नही है लेकिन पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी के डॉ० अजय सिंह 2434 से आगे चल रहे हैं।
May 13, 2023, 9:33 AM IST

बसपा की खदीजा मसूद से बीजेपी के अजय कुमार आगे

सहारनपुर सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और बसपा के बीच ही दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के उम्मीदवार अजय कुमार बसपा की उम्मीदवार खदीजा मसूद से आगे चल रहे हैं। खदीजा बसपा की नेता इमरान मसूद की भाभी हैं। उनकी हार जीत पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
May 13, 2023, 8:47 AM IST

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से मतगणना जारी

सहारनपुर में इस बार कौन बाजी मारेगा यह देखना दिलचस्प होगा। सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणाना केंद्र के बाद भारी संख्या में सुरक्षार्कियों की तैनाती की गई है। सहारनपुर सीट पर सपा और बीजेपी के बीच तगड़ा मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+