Saharanpur News: अंकित ने देश का नाम किया रोशन, कजाकिस्तान की धरती पर की किया यह कमाल
Saharanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले अंकित शर्मा ने अपने परिवार, जिले और देश का नाम रोशन किया है। इन्होंने कजाकिस्तान में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
कहा देश के लिए कुछ करने का जब्जा शुरू से था
इस उपलब्धि पर अंकित कहते हैं कि मेरा प्रयास जारी रहेगा। यह सिलसिला स्वर्ण तक ले जाऊंगा। अभी देश के लिए बहुत कुछ करना है। बचपन से ही देश के लिए कुछ करने का जज्बा हमेशा था।

संघर्षों से हासिल किया मुकाम
अंकित के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक शुरू से ठीक नही थी। संसाधनों का अभाव हमेशा था। लेकिन अंकित ने कभी हिम्मत नही हारी और अपना प्रयास जारी रखा।
हुआ भव्य स्वागत
कजाकिस्तान से कांस्य पदक जीत कर सहारनपुर लौटे अंकित शर्मा का जिले में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ।
सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर सहित भारी संख्या में लोगों ने बैंड बाजों के साथ इनका स्वागत किया।। फूल बरसाए और पटाखे फोड़े।
अंकित शर्मा ने कजाकिस्तान में हुई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता जिसमें 15 देशों ने प्रतिभाग किया था । अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। आज अंकित शर्मा की जीत को लेकर समाज के हर वर्ग में उत्साह है। अपने लाल पर सभी को नाज है।
युवाओं से की अपील
अंकित ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य रखते हुए अपना प्रयास जारी रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications