UP News: 'मैं तुम्हारी पत्नी...', यह सुनकर भड़क गया शख्स, फिर कर दी होम गार्ड की हत्या, पत्नी की भी ले ली जान

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में 7 जनवरी को हुए होमगार्ड और उसकी पत्नी के हत्याकांड का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया। होमगार्ड और उसकी पत्नी की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होमगार्ड का उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे।

इसके अलावा पूछताछ में उसने यह भी बताया कि हत्या करने से पहले उसने होमगार्ड को शराब पिलाई थी। वह केवल होमगार्ड की हत्या करना चाहता था लेकिन पत्नी होमगार्ड को बचाने के लिए आ गई जिसके चलते उसने होमगार्ड के साथ ही उसकी पत्नी को भी मार डाला।

up-news-i-am-your-wife-the-man-got-angry-after-hearing-this

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फिलहाल पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।

अपनी पत्नी को मुझे सौंप दो...
दरसअल, यह पूरा मामला सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान के बागाहेड़ी गांव की है। गांव के रहने वाले होमगार्ड श्री राम 45 वर्ष और उनकी पत्नी किरण 40 वर्ष के साथ जनवरी को हत्या कर दी गई थी। किरण की लाश कृष्णा नदी के किनारे जबकि होमगार्ड की लाश बिटौड़े में मिली थी।

इस मामले में 8 जनवरी को होमगार्ड और मृत्यु का के परिजनों द्वारा अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो सीसीटीवी फुटेज में बाहर आलम नामक शख्स पर संदेह हुआ।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह पुलिस को बरगलाता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने बताया कि होमगार्ड श्रीराम का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। श्रीराम उसके घर अक्सर आता जाता था और एक दिन होमगार्ड श्री राम ने शराब पीने के बाद कहा था कि तुम्हारी पत्नी तुम्हारे लायक नहीं है उसे मुझे सौंप दो। इसी बात से नाराज होकर उसे होमगार्ड की हत्या कर दी। हत्या करने के दौरान होमगार्ड की पत्नी भी आ गई जिसके चलते उसने उसे भी मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+